Dark Mode
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महात्मा फुले को किया नमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महात्मा फुले को किया नमन

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की पहल पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय परिसर के बाहर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुजर्र सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महात्मा फुले ने सदैव समाज के वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके विचारों से प्रेरित यह सेवा कार्य एक सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है और यह प्याऊ सेवा उसी भावना की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर भाजपा प्रदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना सहित भाजपा पदाधिकारियों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!