भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे सैनी की मूर्ति का अनावरण 13 जुलाई को
सीकर । भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष , राज्यसभा सांसद व विधायक रहे स्वर्गीय मदन लाल सैनी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति स्थल पर मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा । इस विषय को लेकर सीकर के समाज के प्रबुद्ध जनों ने कृषि उपज मंडी में एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक भादरा रहे। प्रदेश मंत्री अशोक भादरा ने कहा कि स्वर्गीय मदन लाल सैनी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सर्वोच्च वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उनके समय में भाजपा ने लोकसभा की 25 में से पूरी 25 सीटें उनके नेतृत्व में जीती। ऐसे बिरले व्यक्तित्व के धनी मदन लाल सैनी जी की सीकर में स्थित समाधि स्थल पर उनकी जन्म जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें प्रदेश और केंद्र से भाजपा की वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
भाजपा सीकर के मुख्य जिला प्रवक्ता एडवोकेट रतन लाल सैनी ने कहा कि भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मदन लाल सैनी शेखावाटी क्षेत्र से आते थे । शेखावाटी क्षेत्र में उनकी जोरदार पकड़ थी । इसलिए कार्यकर्ताओं के द्वारा 13 जुलाई को उनकी समाधि स्थल पर भव्य मूर्ति अनावरण समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें आसपास के सभी जन नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया । जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मीटिंग में भाजपा की जल प्रबंधन एवं संरक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक व भाजपा सीकर के मुख्य जिला प्रवक्ता एडवोकेट रतन लाल सैनी सीकर सैनी, समाज अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड ,स्वर्गीय मदन लाल सैनी के सुपुत्र एडवोकेट मनोज सैनी , वरिष्ठ समाजसेवी आनंद टांक,महावीर सैनी, रिछपाल वेद,पार्षद नारू राम, विनोद नटखट, जिला परिषद सदस्य परमानंद सैनी, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ,खेल प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक राम लखन कांवट, मंडल उपाध्यक्ष राहुल समर्थपूरा, सीताराम दानोदिया,पूर्व जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गोविंद सुइवाल,भाजयुमो जिला मंत्री कमल सैनी,सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सैनी हर्ष, मनीष सेवद,संजय सैनी, सुशील रेटा,महेश सैनी आदि उपस्थित रहे।