भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक संपन्न
रतनगढ़ । भाजपा की संयुक्त मोर्चा की बैठक शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। संयुक्त मोर्चा की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत के पहुंचने पर मंडल कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा सौंपकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष धंधावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर पूरे जिले में संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन मंडल स्तर पर होगा। मोदी सरकार की जन हितकारी नीतियों का आमजन तक पहुंचाने का कार्यक्रम रहेगा जिसे कार्यकर्ता संकल्प के साथ पूरा करेंगे ।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष इंदौरिया ने कहा कि संयुक्त मोर्चों का सम्मेलन आगामी 11 जून रविवार को तय किया है, जिसमें संगठन के सभी मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहकर सम्मेलन को सफल बनायेंगे। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, संयोजक भारती मुद्गल, सह संयोजक निर्मला शर्मा व आशा गौङ, मंडल महामंत्री भरत सैनी, मोहनलाल बबेरवाल, श्रद्धा व संत संपर्क प्रकोष्ठ जिला संयोजक रवि इंदौरिया, हनुमान बारवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी शंकरलाल कम्मा, बूथ अध्यक्ष लीलाधर प्रजापत, पार्षद रामकिशन माटोलिया, राजीव मंगलहारा, रामोतार पारीक, परमेश्वर प्रजापत सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।