कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी जन आक्रोश महाघेराव
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में मण्डलोें में तैयारियों को लेकर हुई बैठकें
जोधपुर। राजस्थान सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के विविध मण्डलों की मंगलवार को बैठकें आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देश पर आयोजित जोधपुर शहर के राइकाबाग, पावटा, महामंदिर, खाण्डा फलसा, सूरसगार एवं चौपासनी मण्डलों की बैठकों में जन आक्रोश घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें शक्ति केन्द्र और हर बूथ से कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य को घेराव में आमंत्रित किया गया। इसके लिए मण्डल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगे।
रातानाडा मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। मण्डल बैठक में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान मण्डल के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश घेराव में शामिल होने का आग्रह किया। इसमें राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहाकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
खाण्डा फलसा मण्डल की बैठक महेन्द्र छंगाणी के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें मुख्यवक्ता जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा जोधपुर आ रहे हैं जो जन आक्रोश घेराव में शामिल होंगे। अधिक से अधिक कार्यकर्ता जन आक्रोश घेराव में पहुंचे और राज्य सरकार को विरोध करे। पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महाघेराव के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड, जिला महामंत्री करणीसिंह खीची, नगर निगम उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अशोक व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन सहित अनेक नेताओं ने मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अधिक से अधिक संख्या में घर घर सम्पर्क कर महाघेराव को सफल बनाने का आह्वान किया।
पावटा स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में राइकाबाग मण्डल की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मण्डल अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह शेखावत ने 17 अप्रैल को प्रस्तावित महाघेराव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इसमें हर बूथ से जन सामान्य को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। इसमें जन आक्रोश घेराव के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़ महाघेराव के बारे में विस्तार से बताया। मण्डल प्रभारी जगदीश धाणदिया, पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत ने भी विचार व्यक्त किए। पार्षद भंवर कंवर, भीमराज राखेचा एवं भवानीसिंह जोधा, दिनेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।
सूरसागर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यवक्ता जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम गणेश बिजानी ने जन आक्रोश घेराव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मण्डल प्रभारी प्रतिपाल सिंह वालेचा, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, घनश्याम पंवार, पार्षद धीरेन्द्र सोलंकी, पार्षद कुसुमलता, मण्डल महामंत्री पंकज भाटी, शिवदत्त व्यास, सुनीता बोरा, कांशीराम, राजेन्द्र,मुरली मनोहर, शेखर जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महामंदिर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह ने महाघेराव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। चौपासनी मण्डल की बैठक हेमंत जानयानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ़इसमें मुख्यवक्ता महेन्द्र मेघवाल एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने महाघेराव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।