भाजपा के महाघेराव कार्यक्रम में फलोदी से भाजपाई जोधपुर जाएंगे
फलोदी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रथम बार जोधपुर आगमन एवम महाघेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेने फलोदी भाजपाई कल जोधपुर जाएंगे। फलोदी शहर मंडल उपाध्यक्ष सुनिल व्यास ( गुड्डू ) ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल की बैठक शनिवार को फलौदी मे सम्पन्न हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने जोधपुर महा घेराव मे उपस्थित होने का निर्णय लिया। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत होगा एवम भाजपा द्वारा आयोजित महाघेराव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल के नेत्रत्व मे फलौदी क्षेत्र से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा जिला उपाध्यक्ष जै पी जी जोशी को प्रभारी बनाए गया। आपके नेतृत्व मे फलौदी क्षेत्र से कार्यकर्ता जोधपुर पहुँचेंगे, इए दौरान मनोहर पालीवाल ,ओम बोहरा , शिवकुमार व्यास, जैपी जोशी, दिलीप छंगाणी, देव प्रकाश, सुनील व्यास ,जय प्रकाश बोहरा, पप्पू जाणी, बंशीलाल, श्याम विश्नोई, जितेंद्र व्यास ,जगदीश पालीवाल, राजीव देवडा ,जितेंद्र पुरोहित, जगदीश मेगवाल, राजेंद्र भार्गव तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।