भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं की
बहरोड़। विधानसभा में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत गांव महाराजावास, ऊंटोली, खोहरी, तसिंग, खरखड़ा, गादोज, गुंति, शेरपुर, जैनपुरबास, पहाड़ी, मोहम्मदपुर, गुर्जरवास, जागुवास, कारोड़ा में सभी भाजपा जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारियों ने ग्राम चौपालों में पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं की। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव एवं नहीं सहेगा राजस्थान विधानसभा बहरोड़ कार्यक्रम संयोजक ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचारी सरकार के राज में अपराध बेलगाम, पेपर लीक से युवा परेशान, कर्ज से मरता किसान, भ्रष्टाचार खुलेआम, बहन बेटियों का अपमान दलितों पर अत्याचार, अब नहीं सहेगा राजस्थान। इस अवसर पर जिला अलवर उत्तर प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीलम यादव और रमेश रावत, देवेंद्र यादव पूर्व जिला महामंत्री, मोहित यादव पूर्व प्रत्याशी, महेंद्र यादव पूर्व जिला पार्षद, डॉ. शानु यादव प्रदेश सह संयोजक महिला मोर्चा प्रशिक्षण, बाबूलाल शर्मा विस्तारक, रामनरेश यादव जिला पार्षद, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, देवेंद्र रईया एवं सभी गांव की युवा शक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।