Dark Mode
लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा जारी करेगी चुनाव घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा जारी करेगी चुनाव घोषणा पत्र

नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा रविवार को सुबह 8:30 बजे पार्टी मुख्यालय एक्सटेंशन में घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य दिग्गज नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से बताया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के मुताबिक ही ज्ञान अर्थात जीवाईएएन फॉर्मूले के तहत गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी (महिला) पर इस संकल्प पत्र में विशेष फोकस देखने को मिल सकता है।

पार्टी देश के सांस्कृतिक स्थलों से लेकर व्यापार, उद्योग, रक्षा, अंतरिक्ष और अर्थव्यवस्था सहित तमाम क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए संकल्प पत्र में भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण वायदे करेगी। भाजपा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को भी संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!