Dark Mode
परिवर्तन संकल्प यात्रा के किशनगढ़ आगमन पर भाजपाई महिलाएं करेंगी अगवानी

परिवर्तन संकल्प यात्रा के किशनगढ़ आगमन पर भाजपाई महिलाएं करेंगी अगवानी

मदनगंज-किशनगढ़। राज्य के प्रसिद्ध धर्म स्थल रामदेवरा से चली भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा 14 सितंबर को किशनगढ़ में पहुँचने पर, उसकी अगवानी करने के लिए भाजपाई महिलाएं जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। गांधीनगर स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित भाजपा महिला मोर्चे के मदनगंज मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए नगर की पूर्व सभापति व यात्रा समिति किशनगढ़ विधानसभा की महिला संयोजक गुणमाला पाटनी ने कहा कि 14 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के किशनगढ़ आगमन के समय दोपहर तीन बजे सैकड़ो महिलाएं सिलोरा व आमसभा स्थल मदनगंज पहाड़िया चौराहे पर तथा सभा के पश्चात यात्रा के अजमेर की ओर जाते समय मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वागत के दौरान राज्य की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को हराने तथा किशनगढ़ में कमल खिलाने का संकल्प लेंगी। इस अवसर पर महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने महिलाओं पर अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया तथा महिला शक्ति से एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील की। बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने मोर्चे के राज्य व्यापी प्रवास योजना के अंतर्गत मालियों की ढाणी व गांधीनगर आदि दोनों शक्ति केद्रों में महिलाओं की गठित की गई टीम एलेवन की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं द्वारा लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करने पर जोर दिया। इस दौरान भाजपाई महिला नेत्रियों द्वारा गांधीनगर क्षेत्र के महिलाओं को पीले चावल देकर 14 सितंबर को आयोजित मदनगंज चौराहे पर परिवर्तन संकल्प यात्रा की आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में महिला साथियों को लेकर पहुंचने का न्यौता दिया गया। मोर्चे की बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, मंडल की मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, क्षैत्रिय पार्षद रामेश्वरी देवी, टीम इलेवन की संयोजक सरिता कांवरिया व ममता साहू सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शतविभा पाराशर ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!