जयपुर की 19 सीटों में से भाजपा ने 12 जीतीं
जयपुर. जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जयपुर में झोटवाड़ा सीट से भाजपा की दीया कुमारी ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 71,368 वोट से कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया। वहीं, हवामहल सीट से दिनभर आगे रहने के बाद भी आर आर तिवाड़ी आखिर में हार गए। भाजपा के बालमुकुंद आचार्य ने तिवाड़ी को 974 वोट से हरा दिया। वहीं, आमेर सीट से भाजपा के सतीश पूनिया 9092 वोट से हार गए।