भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
बहरोड़। सांसद कार्यालय बहरोड़ पर मंडल अध्यक्ष संजय मीर की अध्यक्षता मे 12 अप्रैल को अलवर में जनाक्रोश महाघेराव के दौरान अलवर विधायक संजय शर्मा एवं महिला पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक किये गये लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इससे पूर्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं पावन जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, विधानसभा विस्तारक बाबुलाल शर्मा, पूर्व जिला पार्षद महेन्द्र यादव, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कपिल वैद्य, जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला मंत्री डाँ. नीलम यादव, संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्याक्ष ओबीसी मोर्चा रोहिताश्व सैनी, मंडल महामंत्री प्रितम यादव, जितेन्द्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष सतीस निमोरिया, यशपाल सैन, लालाराम यादव, मंडल मंत्री रविन्द्र पंच, सतीस पंच, पार्षद ओम यादव, अमरसिहं यादव, संदीप रावत, मुकेश पंच, कृष्ण यादव, विकास सैनी आदि भाजपा कार्यकता उपस्थित रहे।