Dark Mode
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

खेतड़ी। खेतड़ी शहर मंडल द्वारा रामायण सत्संग चबूतरे पर भाजपा का 43 वाँ स्थापना दिवस भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी की अध्यक्षता एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जोशी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन करते हुए  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्धबोधन सुना।
 कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर ने पार्टी की रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पार्टी जन्म से लेकर आज जिस मुकाम पर पहुंची है उस सबके पीछे पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का योगदान रहा है। इसलिए भाजपा आज देश की नहीं अपितु आज विश्व की सबसे बडी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हैं। पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने भी संबोधित किया। मुख्य वक्ता के रूप में रतन सिंह तंवर ने पार्टी की आरम्भ से लेकर आज तक कि विकास गाथा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत मे मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी ने धन्यवाद देकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन सीताराम वर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विजेश शाह,पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह,शशि सैनी,अमरचंद शर्मा, पवन शर्मा, मोतीलाल बथवाल, धर्मेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विजेंद्र सैनी, गिरधारी भार्गव, इंदा, राजेश नालपुरिया, दिनेश सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!