भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
बीदासर। कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष व सतीश पूनिया के उप नेता प्रतिपक्ष बनने पर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मंडल अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि पार्टी द्वारा राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष व सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसकी खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष हुक्मीचंद गुसाईंवाल, भाजयुमो अध्यक्ष जयप्रकाश दर्जी, पार्षद सांवरमल नाई, शिशुपाल सिंह, मंडल महामंत्री राजेश सोनी, गोपाल प्रजापत, दानमल बांठिया, पवन महाराज, भंवरसिंह राठौड़, विमल टेलर, महेंद्र सिंघी, शिवरतन दर्जी, कमल माली, नोरतमल माली, परमानंद तेजस्वी, रितेश प्रजापत, बाबूलाल सेन आदि उपस्थित रहे।