Dark Mode
विद्युत सप्लाई सुचारु करवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

विद्युत सप्लाई सुचारु करवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

छीपाबड़ौद - हरनावदा शाहजी मंडल क्षेत्र में निर्बाध विद्युत सप्लाई सुचारु करवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन। आज भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पारेता के नेतृत्व में सभी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रही है अघोषित बिजली कटौती और बार-बार बिजली ट्रिपिंग और किसानों को थ्री फेस विद्युत सप्लाई भी पूरी नहीं दी जा रही है । जिसकी समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता कार्यालय हरनावदा शाहजी पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में रोज दिन में बार-बार बिजली ट्रिपिंग से आमजन परेशान हैं और क्षेत्र के लोगों के विद्युत से संबंधित रोजमर्रा के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं जिससे लोगों में भारी आक्रोश है, ग्रामीण क्षेत्रों में रात को सिंगल फेस सप्लाई भी पूर्ण रूप से नहीं दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहता है और क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिए थ्री फेस बिजली भी पूर्ण रूप से 6 घंटे नहीं दी जा रही हैं, इस प्रकार की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात में सिंगल फेस बिजली और किसानों को 6 घंटे थ्री फेस बिजली निर्बाध रूप से देने के लिए सहायक अभियंता लोकेश कुमार रेगर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत दोलिया, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पारेता, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम तिवारी, ललिता लोधा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमित गौतम, पंचायत समिति सदस्य हुकमचंद नागर, आईटी सेल मंडल संयोजक शिवराज लववंशी, जगदीश बागरी, भोला शर्मा, सहीत अनेक किसान और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!