भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
बहरोड़। राजस्थान में हुई सीरियल ब्लास्ट की घटना के मुख्य आरोपियों को राजस्थान की कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के कारण बरी करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर के अध्यक्ष उम्मेद भाया के नेतृत्व में विधानसभा बहरोड में राज्यपाल के नाम एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अलवर उत्तर बलवान सिंह यादव ने बताया कि 13 मई 2008 को राजस्थान में हुई ’सीरियल ब्लास्ट की घटना के मुख्य आरोपियों को राजस्थान गहलोत सरकार की कमजोर पैरवी के कारण हाईकोर्ट ने उनको दोषमुक्त कर दिया है। राजनैतिक तुष्टीकरण के कारण राजस्थान गहलोत सरकार और सरकार के पक्षकार घटनाक्रम के मुख्य तथ्यों को हाई कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाये। जिसके परिणाम-स्वरूप दोषी दोषमुक्त हो गये। अतः राजस्थान सरकार के इस कृत्य के खिलाफ भाजपा के सभी कार्यकर्ता मांग करते हैं कि केंद्र सरकार की एजेंसियों इंटेलिजेंस ब्यूरो, केन्द्रीय जांच ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। ताकि ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय मिल सके एवं भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इस अवसर रोहिताश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, देवेंद्र यादव पूर्व जिला महामंत्री, संजय शर्मा जिला मंत्री, सुनील यादव जिला प्रवक्ता, संजय मीर मंडल अध्यक्ष्,ा सुनील यादव मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र यादव मंडल संयोजक, सुरेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता, ओम यादव नेता प्रतिपक्ष आदि सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।