भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव संवाद
सरवाड़. कस्बे में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संवाद सुना। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम को शहर मंडल सरवाड़ द्वारा अराबा माताजी रोड पर पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली के फार्म हाउस पर लाइव संवाद सुना गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष चेन सिंह पगारिया, पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली, पार्षद करन बंजारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मंसूरी, जिला मंत्री छोटू भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, शक्ति केंद्र संयोजक भगवान प्रसाद भट्ट, मोखम खींची, प्रदीप सिंह, एहसान अंसारी, मुकेश सैनी, बूथ अध्यक्ष महेश भटनागर, अचलू सेवता, कालू गुराक, मुकेश मांनदोरिया, पिंटू माली , सागर सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर कोमल, शिव प्रकाश आचार्य, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश घारू, मंडल कोषाध्यक्ष बंटी टॉक , कालू माली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।