भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया
तिजारा . भाजपा अलवर ज़िला उपाध्यक्ष हर्ष यादव ने बताया कि आज टपूकड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पर ज़िला अध्यक्ष उम्मेद भाया की अध्यक्षता में मोर्चों के ज़िला अध्यक्षों के साथ व निजी होटल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में ज़िले दो दिवसीय प्रवास पर आई भाजपा राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान संगठन सह प्रभारी विजया रहाटकर, संभाग प्रभारी मदन दिलावर व ज़िला प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज मुख्य वक्ता रहें।
सर्वप्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प माला भेटकर दीप प्रज्वलित कर उनको याद किया और बैठक की शुरुआत की। विजया रहाटकर का साफा, गुलदस्ता ,चुनरी ,पार्टी का दुपट्टा पहना कर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ओमबीर चौहान ने की व मंच संचालन विधानसभा प्रभारी शीला चौधरी ने किया।
विजया रहाटकर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया व संगठित होकर मज़बूती से कांग्रेस के विरुद्ध चुनाव लड़ने का आह्वान किया एवं अलवर उत्तर की सभी पाँचो सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार विजयी रहे।
प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस की विफलताओं के बारे में विस्तार से बताया।
ज़िला प्रभारी लक्ष्मीकान्त भारद्वाज ने संगठन के बारे में बिंदुवार चर्चा की और केंद्र की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, मास्टर मामन सिंह, मास्टर रामकिशन मेघवाल, संदीप दायमा, जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव, प्रधान जेपी यादव, विधानसभा विस्तारक दिनेश जोशी, पांचो मंडल अध्यक्ष ओमबीर सिंह चौहान, कालू महाजन , भाजपा नेता राकेश यादव पूर्व विधायक मामन सिंह यादव , मनोज लंबरदार बने सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।