Dark Mode
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अलवर सांसद से मुलाकात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अलवर सांसद से मुलाकात

बामनवास: विधानसभा क्षेत्र बामनवास के भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू सनातन मंच के कार्यकर्ताओं ने की सांसद अलवर से सुखद मुलाकात। क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी जैसे प्रकरणों को सामने रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलवर सांसद महंत बाबा बालकनाथ से की मुलाकात। जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 1 प्यारे लाल मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा हो रहे भ्रष्टाचारी,घूसखोरी पर लगाम लगाने हेतु अलवर सांसद से सप्रेम भेंट की हैं तथा राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलवर सांसद महंत बाबा बालक को योगी आदित्यनाथ का दूसरा रूप मानते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया।
 
    बामनवास विधानसभा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार,दलाली,घूसखोरी आदि प्रकरणों को लेकर चर्चा की। वर्तमान में बामनवास विधानसभा में चल रहे राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी वार्ता की गई तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अलवर सांसद को फूल माला देकर स्वागत किया गया। इस बीच हिन्दू सनातन मंच के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बुध्दि पंडित,जिला परिषद सदस्य प्यारे लाल मीणा एवम् भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष बामनवास रहे मोजूद।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!