Dark Mode
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

सरवाड़। जयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सरवाड़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इससे पूर्व शुक्रवार से सुबह भाजपा कार्यकर्ता यहां बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां से सरवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची की अगुवाई में जयपुर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची ने कहा कि आम जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रदेश में भाजपा को बहुमत दिया है उसी के अनुरूप प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा सरकार मे आमजनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नोरतमल माली, कन्हैयालाल सैनी, महामंत्री कुशल सोनी, रामस्वरूप वैष्णव, गुमान पालेचा, छोटू भाटी, भागचंद चापा, अलादीन राठौड़, देवपाल गुर्जर, प्रवीण भटनागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!