Dark Mode
भाजपा कार्यकताओं ने नवीन पदाधिकारियो का किया स्वागत

भाजपा कार्यकताओं ने नवीन पदाधिकारियो का किया स्वागत

सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी सुमेरपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली ने बताया कि भाजपा पाली जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार के निर्देशानुसार एव स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत की अनुशंसा पर सुमेरपुर भाजपा में उपाध्यक्ष अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित , जितेंद्र सिंह राठोड , नगर मंत्री दिलीप घांची , सहकोषाध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ को बनाया गया । सभी पदाधिकारियों का नगर में जगह - जगह पर हर्षोल्लास के स्वागत किया जा रहा है।भाजपा मंडल द्वारा सभी पदाधिकारियों का मालार्पण कर स्वागत किया गया। आज का युवा नव भारत का निर्माता है इस तरह सुमेरपुर नगर में युवाओ , समजसेवीओ , हमाल मजदूर वर्ग , अधिवक्ताबन्धुओ में खुशी का माहौल है । इस तरफ भारतीय किसान मोर्चा , अक्षर पेट्रोल पम्प ग्रुप , युवा मोर्चा एव विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार पदाधिकारियो का स्वागत किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि एक मात्र भाजपा ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो छोटे छोटे कार्यकर्ता को ऊपर लाने का काम करती है। आज देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना परिवारवाद के लगातार देश के विकास में काम कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश लगातार विकास कर रहा है,चाहे कश्मीर की बात करे या राम मंदिर की भाजपा ने अपने हर वादे पूरे किये है। आज विपक्ष बोखला गया है,इसलिए देश सबसे बड़े सामाजिक देश भक्त संगठन आरएसएस पर आरोप लगाते है। सामाजिक संगठन है आरएसएस पर उंगली उठाने वालों को इतिहास पढ़ना चाहिए कि जब भी देश पर बड़ा संकट आया तब सबसे पहले आरएसएस के स्वयं सेवक आगे आकर देश की सेवा में लगे है। उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, आने वाले समय मे भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा । सभी पदाधिकारियो ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे दी है उस पर खरा उतरेंगे । इस अवसर पर रविकांत रावल, सूरज रावल , प्रदीप कुमार , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक सुथार , मनीष बोराणा , पार्षद गोविंद कुमावत , पूर्व पार्षद नरेश माली , पूर्व प्रदेश कार्यसिमिति सदस्य महावीर प्रसाद राजपुरोहित , सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित , मनोहर देवड़ा ,महामंत्री गणेश भाटी , लालाराम माली , किशोर दमामी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!