भाजपा कार्यकर्ता करेंगे मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम
रतनगढ़ । भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में चार जूलाई को महासंपर्क अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के स्वर्णिम कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर आमजन का आशीर्वाद लेने के लिए महासंपर्क अभियान चलाया है। भाजपा शहर मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चार जुलाई को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाउस में सुबह 10.00 बजे किया जाएगा। जिसमें मंडल विस्तारक महावीर कुमावत संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल सैनी, महामंत्री भरत सैनी, मोहनलाल बबेरवाल, उपाध्यक्ष मनोज हारित, राजकुमार सोनी, हनुमान बारवाल, शंकरलाल कम्मा, पूर्णमल दादरवाल, नारायण दायमां, संतोष कुमार जोशी, बंशीधर स्वामी, प्रकाश चंद्र पारीक, रमेश कुमार पारीक, परमेश्वर प्रजापत, राजीव मंगलहारा, लीलाधर प्रजापत, दीनदयाल सोनी, रामोतार रक्षक, ओमप्रकाश सैनी सहीत कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।