जन समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज सौंपेंगे ज्ञापन
कुचामन सिटी. बिजली के बिलों में बढ़ा हुआ फ्यूल चार्ज, अघोषित बिजली कटौती, पानी की अनियमित सप्लाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें यह तय किया गया कि 19 मई को सुबह 10.30 बजे उपखंड कार्यालय के समक्ष एडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का निवेदन किया गया। इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ रजनी गावडीया, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया, खेताराम सिसोदिया, कलावती गट्टानी, अनिल काला किशन गुर्जर, देशी गुर्जर, रामावतार आचार्य रामेश्वर कुमावत, राजेंद्र कुमावत, गौतम चंदेलिया, प्रमोद आर्य, तुलसीराम कुमावत और शहर के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।