Dark Mode
भाजपा युवा नेता मोहित यादव ने राजस्थान के बजट को बताया छलावा

भाजपा युवा नेता मोहित यादव ने राजस्थान के बजट को बताया छलावा

बहरोड़। भाजपा युवा नेता मोहित यादव ने राजस्थान के बजट को छलावा बताया है। कहा कि राजस्थान का बजट सिर्फ एक छलावा मात्र है। इस बजट की मै निदा करता हूॅ। इस बजट के अन्दर किसान, व्यापारी, महिला और बेरोजगार युवाओं के बारे में कुछ भी नहीं सौचा गया है। चुनावी साल का बजट था। चुनावी साल के अन्दर लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। लेकिन ये बजट किसी भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा। बहरोड़ को जिला बनाने पर चर्चा ही नहीं की गई। इस बजट में बहरोड़ को राजस्थान का हिस्सा ही नहीं माना गया। बहरोड़ के लिए किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई। 100 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की गई है। ये हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है क्योंकि बिजली तो बहरोड़ में आती ही नहीं। भाजपा की पुरानी योजनाओं का ही बार बार बखान किया गया है। जिसमें भाजपा केन्द्र सरकार की भी योजनाएं है। आपने पुराना बजट पढ़ना शुरू कर दिया। सही भी है कोई नया काम किया हो तो नया बजट पढा जाये। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!