भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के प्रचार रथों को किया रवाना
टोंक। भाजपा की 12 सितम्बर को परिवर्तन संकल्प यात्रा के टोंक विधानसभा क्षैत्र में आने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया तथा प्रचार-प्रसार हेतु रथों को रवाना किया गया। इस मौक पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने के लिये आयोजित होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा हेतु विधानसभा क्षैत्र टोंक की जनता को आह्वान करने हेतु रथ तैयार कर रवाना किये गये है। उन्होने बताया कि रथों को जिला प्रमुख सरोज बंसल, जि़ला महामंत्री विष्णु शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जयपुर जि़ला सह-प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व जिला महामंत्री पंडित महावीर शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम चावला आदि ने रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।