भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली आक्रोश बाइक रैली
सूरजगढ़। भाजपा युवा मोर्चा कि ओर से "नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत अनाज मंडी से आक्रोश बाईक रैली निकाली। आक्रोश रैली को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने रवाना करते हुए कहा कांग्रेस सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है। गोयल ने लाल डायरी के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अब लाल डायरी का जिन्न कांग्रेस को ले डूबेगा, इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री हनुमान सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस के काले चिट्ठे जनता के सामने खोलेगी। जनता को लूटने वाली सरकार को अब जनता भी पहचान चुकी है।भाजपा कार्यालय मंत्री राजू मराठा और देव थालाेर ने कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा पेपर लीक कांड इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। रैली के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के शहर मंडल संयोजक मोहित जोशी, राकेश राका सेही, प्रवीण योगी मेहराना, सुनील झाझड़िया, टिल्लू, सोनू मील, सचिन, सुमित तूफान, जीतू जागिड़, चिंटू पूनिया, गजनी मेहराना, शेरा मेहराना, प्रदीप, विक्रम काकोड़ा, मनोज चावरिया, सज्जन कुमार, अनिल सहित अन्य कार्यकर्ता बाईकों पर मंडी से रवाना होकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचारी सरकार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए निकले।