भाजपा का विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आज
खेतड़ी । केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार शाम 5:30 बजे पपुरना स्थित मनसा माता मंदिर में विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शेर सिंह निर्वाण ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि झुन्झुनू सांसद नरेन्द्र खिचड़ रहेंगे एवं सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया करेंगे!