Dark Mode
महंगी बिजली दरों को लेकर भाजपा का हल्ला बोल 

महंगी बिजली दरों को लेकर भाजपा का हल्ला बोल 

 
सूरजगढ़। प्रदेश में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पुर्व मुख्य विपक्षी दल भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर होती दिखाई दे रही है।शुक्रवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सूरजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली पर बढ़ाये गए फ्यूल सरचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए बढ़ाये गए फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने की मांग की गई। मांगे नहीं माने जाने पर आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी के पीए हरीश जांगिड़ को सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष  संजय गोयल,खाद्य संघ जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता,वाईस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा,बेरला सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा,अमित बिजारणिया,बलौदा सरपंच प्रतिनिधि सजन सोनी,धिंगड़िया सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र जांगिड़,सजन जांगिड़,मनोज शर्मा,सुनील पालीवाल,जगदीश लोहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!