Dark Mode
भाजपा की बूथ विजय संकल्प बैठक आज

भाजपा की बूथ विजय संकल्प बैठक आज

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय जनता पार्टी किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की बूथ विजय संकल्प बैठक 14 अगस्त को तिलक मैरिज हॉल, तिलक नगर में प्रात: 11 बजे आयोजित की जायेगी। भारतीय जनता पार्टी किशनगढ़ विधानसभा के संयोजक किशन गोपाल दरगड ने बताया कि बैठक में किशनगढ़ विधानसभा के भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलए 2 (बूथ महामंत्री), बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सभी मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया प्रभारी सुनील दरडा ने बताया कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, जिला प्रभारी विरम देव सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद भागीरथ चौधरी एवम अजमेर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पुनिया, किशनगढ़ विधानसभा प्रभारी नवरतन नारानिया का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित किशनगढ़ विधानसभा के सभी मंडलों में चलाए जाने वाले मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम, 16 अगस्त से 25 अगस्त तक बूथ विजय अभियान, 25 से 27 अगस्त तक शक्ति केंद्र पर विजय संकल्प सम्मेलन को लेकर कार्यक्रमों की रचना तैयार की जाएगी तथा प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आम जन के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे बताया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!