Dark Mode
भाजपा का व्यपारी सम्मेलन, 

भाजपा का व्यपारी सम्मेलन, 

व्यापारी भाईयो के लिए मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम काल ,  स्वर्ण 

 
भुसावर .  व्यापारी भाईयो के लिए मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम काल है । उन्होने व्यापारियो को सदैव बढावा दिया है । जी0 एस0 टी के माध्यम से व्यापारियो के लिए टैक्स भरने की प्रकिया को आसान किया है । टोलो पर व्यापारियो का माल न रूके उसके लिए  फास्टटैग सुविधा प्रारम्भ की है ।  सडको की व्यवस्था को सुदृढ किया है जिससे व्यापार बडे । दिल्ली - मुम्बई एक्सप्रेस वे से समय की बचत हुई है । आने वाले समय मे भारत विश्व की  सबसे बढी अर्थव्यवस्था बनेगी । यह कहना है भाजपा के जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल का! बंसल भुसावर में केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे! वक्ताओं ने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व मे देश का गौरव बढाया , मेक इन इण्डिया के माध्यम से देश के व्यापारियो को बढावा दिया । मुद्रालोन , स्टेण्ड-अप इण्डिया के माध्यम से महिलाओ को रोजगार नवीन युवा व्यापारियो को नया व्यापार खोलने के अवसर दिये है । असंगठित क्षेत्र के कार्मिको को सभी लाभ दिलाये है । 
कांग्रेस में भ्रष्टाचार चर्चा पर--------
   भरतपुर  नगरनिगम की पूर्व महापौर सुमन कोली सहित अनेक वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाते हुए वैर विधान सभा क्षेत्र में बन रही सडकों की स्थिति महिलाओं पर अत्याचार, परीक्षा में पेपर लीक,  भुसावर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चोरी जैसी बातो को पटल पर रखा! 
पुतला फूका------------
   कस्बे के बाजार में से गुजरते हुए कटरा बाजार के मुख्य तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल की उपस्थिति में भाजपाइयों ने पुतला फूंका एवं विभिन्न प्रकार के नारों से संबोधित किया! 
इस अवसर पर   भाजपा के प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह जाटव, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल , ओमप्रकाश पहाडियां, गिरधारी गुप्ता, रमेश बाबा पथैना, भुसावर शहर मंडल अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय्, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय्,   पूर्व मण्डल  अध्यक्ष  विमल अग्रवाल , रामजीलाल मित्तल , धर्मेन्द्र पाण्डेय , नेमीसिंह हिंगोटा, सत्येन्द्र पथैना , मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ,जगदीश पारासर,लोकेश अग्रवाल , भूदेव धाकड, शैलेशपाण्डेय , सत्येन्द्र छोकडवाडा ,शिवशंकर परिहार विस्तारक ,  प्रहलाद गुप्ता , रोहित सिंगल, राजेन्द्र प्रसाद , नीरज गर्ग सुरेश लखेरा, देवेन्द्र गर्ग , गोविन्द सोनी , सुभाष मित्तल , बन्टी , पवन पाण्डेय , मदनमोहन शर्मा , हरिकृष्ण जोशी , युवा मोर्चा गौरव गर्ग , राॅकी पथैना , शुभम गर्ग राजू कटारा,  शिवानी, बबीता सैनी भास्कर पाण्डेय , घनश्याम धाकड ,  अशोक सरपंच बाछरैन, विष्णु योगी , मोनू महावर , बृजेश मीणा , आदि उपस्थित रहे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!