Dark Mode
भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आज किशनगढ़ में

भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आज किशनगढ़ में

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला अजमेर शहर का प्रबुद्धजन सम्मेलन 20 अप्रैल गुरुवार को शाम 6 बजे आर के कम्यूनिटी सेंटर किशनगढ़ में होगा। कार्यक्रम में किशनगढ़ के प्रबुद्ध जन शिक्षक, वकील, डॉक्टर, किसान, उद्योगपति, बुद्धिजीवी, व्यापारिजन, महिलाए, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार सोश्यल वर्कर सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवम जिलाध्यक्ष रमेश सोनी का उद्भबोधन रहेगा। मंडल महामंत्री सुनील दरडा ने बताया कि किशनगढ़ में होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियो को लेकर पार्टी के सभी मोर्चो की मीटिंग एवम मदनगंज किशनगढ़ मंडलों की शक्ति केद्रो पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए बूथ लेवल के कार्यकताओं ने जोश के साथ सघन प्रचार अभियान चलाया गया एवम विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मिल कर उन्हे आमंत्रित किया। सभापति दिनेश सिंह राठौड़, जिला महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, जिला उपाध्यक्ष किशन गोपाल दरगड, सचेतक सुरेंद्र सिंह शेखावत, शंभू शर्मा, विमल बड़जात्या, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, दीपेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील दरडा, बलराम सामरिया, अमित सोनी, महेंद्र पाटनी, विस्तारक कमल शर्मा, पंकज पहाड़िया, एडवोकेट भागीरथ जी चौधरी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!