Dark Mode
भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आज ‌

भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आज ‌

‌ दौसा . दौसा जिला भाजपा 25 जून के दिन को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाएगी। दोसा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। , विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था। इस दिवस को भाजपा पार्टी काला दिवस के रूप में मनाएगी।शर्मा ने बताया कि इमरजेंसी (आपातकाल) में लोकतंत्र के पहरी व तत्कालीन कांग्रेस सरकार मैं प्रताड़ित प्रबुद्धजनो का भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन कर सम्मान किया जाएगा। प्रबुद्ध जन सम्मेलन25 जून रविवार ,को दोपहर 3:30 बजे बालिका आदर्श विद्या मंदिर पूनम टॉकीज के पीछे आयोजित होगा। जिसमें मुख्य वक्ता बाबा बालक नाथ महाराज सांसद अलवर होंगे। जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,व सह संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी पंडित राधेश्याम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी धोकरिया ,दीपक जोशी, भाजपा मीडिया जिला संयोजक व जिला प्रभारी दौसा रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!