बुड्ढा जोहड़ गुरुद्वारे में पहुंचे भाजपा के विस्तारक
रायसिंहनगर . बुड्ढा जोहड़ गुरुद्वारे में आज सुबह भाजपा से पधारे हुए संजीव गर्ग विस्तारक ने गुरूद्वारे में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की, गुरुद्वारे का पूरा भ्रमण किया। इस दौरान बावरी समाज के जिला अध्यक्ष रिटायर्ड जिलेदार मुखराम बावरी, नक्षत्र सिंह, रंजीत सिंह और भी बहुत अधिक संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।