Dark Mode
भीलवाड़ा में ​फिर भाजपा का परचम, कांग्रेस साफ

भीलवाड़ा में ​फिर भाजपा का परचम, कांग्रेस साफ

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में एक बार फिर कमल का फूल खिल उठा है। जिले की सात में से छह सीटों पर भाजपा ने तूफानी जीत दर्ज की है। जबकि भीलवाड़ा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार कोठारी जीते है। भीलवाड़ा में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
वहीं सहाड़ा में भाजपा के लादूलाल पितलिया व शाहपुरा से भाजपा के लालाराम बैरवा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जबकि मांडलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा व आसीन्द में भाजपा के जब्बरसिंह सांखला लगातार दूसरी बार जीते है। मांडल में भाजपा के उदयलाल भडाणा विजयी रहे।

इधर, कांग्रेस नेता एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट व बीज आयोग अध्यक्ष धीरज गुर्जर चुनाव हार गए। वर्ष 2013 के चुनाव में जिले में भाजपा ने सर्वाधिक छह सीट जीती थी, जबकि वर्ष 2018 में भाजपा ने पांच व कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी। राजस्थान व जिले में भाजपा की जीत पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल में कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। मोदी- मोदी के नारे मतगणना स्थल भीलवाड़ा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से लेकर जिले में लग रहे है।

सहाड़ा, शाहपुरा, आसीन्द, मांडलगढ़, जहाजपुर व मांडल में भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। गौरतलब हैं कि भीलवाड़ा व शाहपुरा में गत चुनाव में भाजपा के पक्ष में पांच व कांग्रेस के पक्ष में दो सीट थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!