भाजपा का स्थापना दिवस विविध आयोजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
केकडी . भाजपा के प्रदेशव्यापी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कमल संकल्प दिवस के रूप मनाने के निर्णयानुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार कल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस पर भाजपा शहर मंडल केकडी द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 9: बजे घर परिवार सहित झंडा फहराया जाएगा व 9:15 अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में मंडल स्तर पर पार्टी का झंडारोहण कार्यक्रम व 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा जाएगा तथा शाम को 7: बजे घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी भी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त वक्ता द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस के संबंध में अपना वक्तव्य भी देंगे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण वरिष्ठ नेता गण सहित समस्त कार्यकर्ता आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।