Dark Mode
भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा आज

भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा आज

अलवर l भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत 25 जून रविवार को भाजपा के अंबेडकर नगर जिला कार्यालय पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिस के मुख्य अतिथि ओंकार सिंह लखावत वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे l यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि महा संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत 27 जून को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर एलईडी लगाकर कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा l इसके अलावा भाजपा की ओर से अल्पकालीन विस्तारक प्रत्येक मंडल पर पहुंचकर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाएंगे एवं बूथ स्तरीय भाजपा के लोगों से मिलते हुए का सत्यापन करेंगे l उन्होंने बताया कि अल्पकालीन विस्तारक हरियाणा से जयपुर पहुंचेंगे एवं जयपुर से अलवर आएंगे l जिसके तहत सभी 30 विस्तारक प्रत्येक मंडल पर एक विस्तारक पहुंचेगा उन्होंने बताया कि सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक पहुंचेंगे एवं 7 दिन तक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाएंगे एवं पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!