Dark Mode
जालौर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते, वैभव गहलोत को हराया

जालौर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते, वैभव गहलोत को हराया

जयपुर: लोकसभा चुनाव के लिए सुबह से मतों की गणना जारी है. जालौर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम जीत गए है. वैभव गहलोत को लुंबाराम ने हराया. उधर, करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस के भजनलाल जाटव जीत गए है. उधर बारां-झालावाड़ से भाजपा के दुष्यंत सिंह की जीत हो गई है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है. उधर अजमेर से भाजपा के भागीरथ चौधरी की जीत गए है.

उधर राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी जीत गई हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी को हरा दिया. उधर जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा जीत गई है जबकि उन्होंने प्रतापसिंह खाचरियावास को हरा दिया. वहीं जयपुर ग्रामीण सीट पर अभी तक 721988 मतों की गणना हुई. कांग्रेस के अनिल चोपड़ा को 360111 मत मिले, जबकि राव राजेन्द्र को 350946 मत मिले. अनिल चोपड़ा 9265 मतों से आगे चल रहे है. आपको बता दें कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है. पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई. इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती चल रही है.

इस सीट पर कांग्रेस के अनिल चोपड़ा आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह पीछे हैं. आपको बता दें कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. ऐसे में पूरे देश की निगाहें प्रदेश की इन 25 सीटों पर है कि आखिर राजस्थान में जनता किसको जीताती है. प्रदेश में क्या एक बार फिर से बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी. या फिर विपक्ष कुछ सीटों पर जीत हासिल करने में सफल होगा.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!