भाजपा की मंडल कार्यसमिति की मीटिंग का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक कस्बे के कठूमर रोड स्थित अलवर पब्लिक स्कूल में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा थे । अन्य अतिथियों में जिला महामंत्री शिवलाल मीणा मंडल प्रभारी शेर सिंह मीणा ओमप्रकाश घेसल्या, श्यामसुंदर मीणा सभा विस्तारक संतोष बैरवा रहे।
बैठक में भाजपा के कार्यकारिणी पदाधिकारी भूत पूर्व अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक सहित कार्यसमिति के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में भाजपा के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किया गया सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्षीय भाषण में सिंह द्वारा विगत समय में किए गए पार्टी कार्यक्रमों धरना प्रदर्शन एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक जानकारी करवा कर लाभ दिलवाया गया। मंडल अध्यक्ष सिंह ने बताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूर्ण करेंगे मुख्य वक्ता राजकुमार पंडा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि चुनावी वर्ष है। और कार्यकर्ताओं के लिए कमरतोड़ मेहनत का समय है इस समय में कार्यकर्ताओं को आपसी रंजिश को बुलाकर पार्टी हित में एवं जनहित में कार्य करने की आवश्यकता है पंडा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति में रहते हुए पन्ना प्रमुख तक के संगठन को मजबूत करना है ।और प्रत्येक बूथ को विजयी बनाना है ।क्षेत्र में भाजपा का विधायक एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। बैठक में सभी अतिथियों द्वारा अपने विचार रखे गए एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।
बैठक के अन्त में सभी बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों को भाजपा पार्टी का पहचान पत्र भी सौंपा गया। बैठक में भूपेंद्र सिंह लिली रोहिताश शर्मा मधु जैन रामनिवास यादव राहुल पटेल अमित कटारा विक्रम सिंह नरूका जतन सिंह लोकेश पंडित बड़ा जाट बदन चौधरी प्रहलाद जांगिड़ विश्वास शर्मा साहिल शर्मा बाबूलाल चौधरी मुकेश पांचाल विष्णु शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।