भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मान शुभकामनाएं दी मुखराम बावरी ने
रायसिंहनगर . भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा श्रीगंगानगर में नया जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मान को नियुक्त करने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी श्री गंगानगर के नए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान को बनाने पर भाजपा वरिष्ठ नेता मुखराम बावरी ने विजयनगर, रायसिंहनगर की टीम के साथ उनके निवास स्थान पर जाकर जाकर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की,जिसमें जिला मंत्री नीलम बग्गा, पूर्व देहांत मंडल अध्यक्ष हाकम सिंह गिल,वाईस चेयरमैन मनोज रूखाया, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष इमरती देवी, ओबीसी मोर्चा तहसील अध्यक्ष मामराज सुथार, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत सिंह और घुमंतु प्रकोष्ठ संयोजक अमर प्रहलाद उनके निवास पर पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा भी की गई।