Dark Mode
भा ज पा का ओ.बी.सी. जन प्रतिनिधि सम्मेलन मंगलवार को

भा ज पा का ओ.बी.सी. जन प्रतिनिधि सम्मेलन मंगलवार को

 
झुंझुनू  ।  सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत तथा शोषित एवं पिछड़ो के मसीहा महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर 11 अप्रैल मंगलवार को भा  ज पा ओ. बी. सी. मोर्चा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन अम्बेडकर भवन में आयोजित किया जायेगा।उपरोक्त जानकार देते हुए  ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर ने बताया कि सम्मेलन मे मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया करेंगे जबकि सूरजगढ विधायक  सुभाष पूनिया,जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाग लेगें।सम्मेलन की पूर्व तैयारियों को लेकर भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई जिसमें सम्मेलन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया,जिला महामंत्री राजेश दहिया, जिला मंत्री मंजू सैनी, ओ. बी. सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, पार्षद बुदराम सैनी, दलिप सैनी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!