Dark Mode
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, आमसभा में उमड़े लोग

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, आमसभा में उमड़े लोग

फलोदी। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का फलोदी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही लोर्डिया गावँ में भव्य स्वागत किया गया, वहाँ से विशाल वाहन रैली के साथ आदर्श नगर स्थित हेडगेवार भवन मैदान में पहुँची जहां पार्टी के कदावर नेता ओम माथुर , चुनाव प्रबन्ध कमेटी आयोजक नारायण लाल पंचारिया , महेंद्र राठौड़ आदि ने आमजन को सम्बोधित किया ओर राज्य की कोंग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, कुशासन, असुसरक्षित महिला एवम किसान विरोधी बताते हुए आमजन से राजस्थान में परिवर्तन करके भाजपा सरकार बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी की तीसरे चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे के बाद फलोदी विधानसभा के गाँव पहुँची जहां भाजपा के युवा नेता और भामाशाह मेघराज कल्ला के नेतृत्व में हजारों समर्थकों की भीड़ ने परिवर्तन यात्रा का बुलडोजर के ऊपर से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड से पहले नगरपरिषद पार्षद एवम भाजपा नेता नरेंद्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में स्वागत करके सेकड़ो की संख्या में टेक्टर रैली निकालकर यात्रा में शामिल हुए, फलोदी शहर में अम्बेडकर सर्किल पर भाजपा नेता ओर पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवलकिशोर शर्मा के नेटत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा इसके बाद ओवर ब्रिज के पास से सीधा आमसभा स्थल पहुंची जहां हजारो भाजपा समर्थकों ने वन्देमातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नारायणलाल पंचारिया जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद विधायक पब्बाराम विश्नोई एवं जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल ने मेहमानों का स्वागत के बाद राज्य की कोंग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा सरकार बनाने की आमजन से अपील की। राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रबन्धन कमेटी संयोजक एवम पूर्व सांसद राज्यसभा नारायणलाल पंचारिया ने कहा कि राज्य कि कोंग्रेस सरकार ने आमजन के साथ धोखा किया है, इनके राज में महंगी बिजली, अघोषित कटौती, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर पहुंच गया है। इसलिए अपने राज्य में भी भाजपा सरकार चुनकर डबल इंजन वाली सरकार बनानी है ताकि विकास की गंगा केंद्र से होती हुई राज्य सरकार के माध्यम से सीधे आमजन तक पहुंच जाए।

नगरपरिषद में पट्टा वितरण की ईडी से हो जांच - पंचारिया
नगरपरिषद पर लगाये भृष्टाचार के आरोप- अपने सम्बोधन के दौरान पंचारिया ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान की आड़ में फलोदी नगरपरिषद में जमकर भृष्टाचार हुआ है यहां हर तरफ सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण होना आमबात हो गई है और नगरपरिषद ने उनके पट्टे भी बना दिए है, उन्होंने कहा कि यहां आम लोगों से पट्टे बनवाने की एवज में लाखों रुपये लिए गए है , इस सबकी जांच ईडी से करवानी चाहिए। उन्होंने भृष्ट अधिकारियों को भी आगाह किया कि ऐसे मामलों की जांच होगी और दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस भृष्ट सरकार के अधिकारी सरकार के भय से चुने हुए विधायक की भी नहीं सुनते है। उन्होंने क्षेत्र में अवैध स्मैक के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया-
परिवर्तन यात्रा के मुख्य वक्ता ओर नरेंद्र मोदी के प्रमुख विश्वसनीय ओम माथुर ने कहा कि विश्व मे भारत को ताकतवर, विकसित राष्ट्र ओर नई पहचान दिलाई है तो वो है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने गाँव, गरीब, किसान के लिए अपनी सरकार को समर्पित कर रखा है। माथुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को एक मिल का पत्थर बताते हुए कहा कि इन योजना का गरीब जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक मजबूती के साथ तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन से किया वादा पूरा करते हुए राम मंदिर का निर्माण करवा दिया है जिसका 2024 में हर कोई दर्शनलाभ ले पायेगा। सभा के अंत मे संयोजक ओम बोहरा ने कहा कि राज्य की भृष्ट कोंग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता तैयार रहे और मजबूती के साथ राज्य में भाजपा सरकार लाने में पूरा सहयोग करें।

ये सब रहे उपस्थित -
इस दौरान महेंद्र राठौड़ पूर्व जेडीए अध्यक्ष, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक मदन राठौड़, सांवलाराम, जगदीश छाबा, जोगेश्वर गर्ग, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, शहर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, मेघराज कल्ला, राजेन्द्र प्रसाद रावल जाणी, अभिषेक भादू, जगराम विश्नोई, धनसुख टरु, ओम बोहरा, जयप्रकाश बोहरा, महामंत्री जसवंत सिंह इंदा, रतन मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गवरा देवी व्यास, पूर्व प्रधान भगीरथ बेनीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रेवतसिंह राजपुरोहित, नथमल पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णकांत चाण्डा, मोती पुरोहित, सुनील व्यास, मिडिया प्रभारी सुनील बुरड़, हितेश थानवी, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!