Dark Mode
जिला जनआक्रोश महाघेराव को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

जिला जनआक्रोश महाघेराव को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़. भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा आगामी 27 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में आयोजित होने वाले जिला जनआक्रोश महाघेराव के संदर्भ में एक आवश्यक तैयारी बैठक स्थानीय रिसोर्ट में गुरुवार को आयोजित हुई।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की एक आवश्यक तैयारी बैठक आगामी 27 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की अगुवाई में आयोजित होने वाले राजस्थान सरकार के खिलाफ विशाल जनआक्रोश महाघेराव के संदर्भ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने की एवं मुख्यआतिथ्य भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ. नारायण निनामा, प्रदीप उपाध्याय, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व महाघेराव के संयोजक प्रेमसिंह झाला, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पिंकेश पोरवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर व प्रधान रमेश मीणा मंचस्थ रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की अगुवाई में आगामी 27 मार्च को प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी और जंगलराज को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में व स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के बढ़ते भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ विशाल जनआक्रोश महाघेराव के आयोजन की तैयारियो पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व दिए गये।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने बैठक को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न निर्देश प्रदान किए एवं 27 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल जनाक्रोश महाघेराव में अधिक से अधिक संख्या लाने हेतु पदाधिकारियों से आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने पदाधिकारियों से इस महाघेराव में अपनी पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया व राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बढ़ते भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को कहा।
बैठक को जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा एवं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा ने भी संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल संयोजक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की जिला बैठक का संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र चण्डालिया एवं आभार जिला महामंत्री डॉ. नारायण निनामा ने व्यक्त किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!