Dark Mode
कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा का जनाक्रोश महाघेराव 26 को

कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा का जनाक्रोश महाघेराव 26 को

टोंक। भाजपा द्वारा प्रदेशभर में जनाक्रोश महाघेराव के तहत आगामी 26 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया जाएगा, जिसको लेकर टोंक में भी महाघेराव को लेकर भाजपा गांधी पार्क स्थित रामलीला मैदान में एक  जन सभा कर प्रदर्शन की तैयारियां कर रही है। रविवार को सांसद कार्यालय में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में जनाक्रोश महाघेराव आंदोलन की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से स्वीकृत एवं बजट जारी होने के बावजूद गहलोत सरकार की घोषणा पत्र में शामिल टोंक की रेलसेवा से जोड़े जाने की मांग अधूरी रहने, जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार के बजट का सही तरह से इंप्लीमेंटेशन नहीं होने, राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं क्राइम कंट्रोल में फेल होने, किसानों की कर्जा माफी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने में अनियमितता समेत अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जनाक्रोश आन्दोलन की बात कही है।  सांसद जौनापुरिया ने टोंक नगर परिषद में भ्रष्टाचार बताते हुये कहा कि इस सन्दर्भ में लगातार भाजपा द्वारा आवाज उठाने पर भी नगर परिषद बोर्ड की मीटिंग के बगैर बजट के अनुमोदन कर अनियमितताएं बरती जा रही है।  भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनाक्रोश महाघेराव से पूर्व गांधी पार्क में होने वाली जनसभा में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अजमेर शहर से भाजपा विधायक अनिता भदेल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा एवं नरेश बंसल आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!