Dark Mode
वक्फ बोर्ड संसोधन बिल पर भाजपा का जन जागरण अभियान

वक्फ बोर्ड संसोधन बिल पर भाजपा का जन जागरण अभियान

मांडलगढ़। केन्द्र सरकार द्वारा पारित वक्फ संसोधन बिल पर भाजपा का जन जागरण अभियान के तहत मांडलगढ़ विधानसभा की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे राजेन्द्र गहलोत पूर्व सभापति जोधपुर ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यको की भलाई के लिये संसोधन किया है जिसमे गरीब अल्पसंख्यक लोगों का भला हो सके। और कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यको को नकारात्मक बाते बता कर भड़काने का काम कर रहा है। साथ ही विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि कांग्रेस और विपक्ष अल्पसंख्यको को केवल वोट के लिये इस्तेमाल करते रहे है । कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी भाजपा जिला महामन्त्री राज कुमार आंचलिया वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश चन्द्र भट्ट,सन्दीप सोनी ने विचार व्यक्त किये। संचालन विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने किया। मण्डल अध्यक्ष अशोक जीनगर ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजेन्द्र गहलोत पूर्व महापौर नगर निगम जोधपुर धायक गोपाल लाल खण्डेलवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी,जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक भगवती प्रसाद जोशी,जिला महामंत्री पूर्व चेयरमैन राज कुमार आंचलिया,विधानसभा संयोजक अनिल पारीक,नगर पालिका चेयरमैन संजय कुमार डांगी,पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चंद्र भट्ट,नगर मण्डल अध्यक्ष अशोक जीनगर,बिजोलिया मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा, नन्दराय मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत,ओबीसी मोर्चा प्रदेश के शिव चन्द्रवाल,प्रधान प्रत्याशी सत्यनारायण मेवाड़ा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट्ट,जगदीश बैरवा,मनोज गोधा,कार्यक्रम मण्डल संयोजक राकेश ओस्तवाल,मनोज सनाढय,सन्दीप सोनी,पार्षद एवम मण्डल महामन्त्री नीलकमल पटवा,श्याम लाल अहीर,प्रियदर्शी पारीक,पार्षद अनिता सुराणा,लादू लाल खटीक,मण्डल उपाध्यक्ष सत्यनारायण सुथार,बूथ अध्यक्ष घनश्याम सोनी,घनश्याम सोलंकी,भेरू लाल सालवी,अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष गयासुद्दीन,असलम शाह, मुनीर खेराडा,अब्दुल हमीद,हमीद खान सहित अल्पसंख्यक महिलाएं उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!