Dark Mode
भाजपा का देवली में रोड़ शौ आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेगें भाग

भाजपा का देवली में रोड़ शौ आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेगें भाग

टोंक । भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया है कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के समर्थन में 6 अप्रेल को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली कस्बे में अपरान्ह 4 बजे करीब डेंढ़ किलोमीटर लंबा रोड़ शो करेंगे। मेहता ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री का रोड़ शो देवली पैट्रोल पंप चोराहे से धानमण्डी चोराहे तक निकाला जायेगा, जिसको भव्य बनाने के लिए करीब दस हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही मण्डलवार बैठकों के अलावा विभिन्न समाजों के लोगों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के रोड़ शो को भव्य बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज मोदी है तो विकास की गारन्टी है, यह बात हर कोई जानता है, यह चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में महिला अत्याचार, महंगाई, पेपरलीक जैसे काले कारनामे किये गये है। उन्होने फिर से दोहराया कि जौनापुरिया पिछली बार के मुकाबले इस बार कई अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। इस मौके पर लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जयनारायण वर्मा, ओम पाण्डे, मीडिया संयोजक राहुलदेव शर्मा, कैलाश चावला, शैलेन्द्र जैन, किशन खिंची एवं एड. सुनील जैन आदि भाजपाई मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!