Dark Mode
पेपर लीक मामले में भाजयुमो ने जलाया गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला

पेपर लीक मामले में भाजयुमो ने जलाया गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला

धौलपुर। स्थानीय सुभाष पार्क पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया। कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से किए गए विरोध के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष घुरैया ने बताया कि पेपर लीक मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे। कांग्रेस और एनएसयूआई के विरोध को गलत बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा धौलपुर जिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका है। पुतला दहन के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के भविष्य को लेकर विश्वासघात किया है। कांग्रेस पर चोरी कर सीनाजोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को उचित बताया है। स्थानीय पार्क पर हुए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!