Dark Mode
परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजयुमो की बैठक सम्पन्न

परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजयुमो की बैठक सम्पन्न

टोंक। टोंक विधानसभा में आगामी 12 सितम्बर को आने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को सर्किट हाऊस में भाजयुमो की बैठक परिवर्तन यात्रा के टोंक विधान सभा संयोजक चन्द्र वीर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं भाजयुमो जि़लाध्यक्ष नरेन्द्र  शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यात्रा में अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को पहुँचने का आह्वान किया गया। राजस्थान की युवा विरोधी, दलित विरोधी, तुष्टिकरण की नीति वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली भ्रष्ट कांग्रेस को उखाड़ फैंकने के जन-जऩ की आवाज़ बनने की आवश्यकता है। युवा मोर्चा द्वारा पूरे जिले में यात्रा के आगे-आगे मोटर साईकल वाहन  रैली चलाई जाएगी। बैठक में विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा,  जि़ला महामन्त्री लक्ष्मण चौधरी, विनय ताखर, शम्भू शर्मा, राधेश्याम चावला, राजेंद्र मेहरा, बरवास मंडल अध्यक्ष संजय डोई आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!