बी के बिरला कॉलेज प्रांगण बसंत महोत्सव समापन
पिलानी. कै पी रूथला बीकेबीआईईटी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत 2023 का समापन बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सीरी के चीफ साइंटिस्ट सुचंदन पाल और गणमान्य अतिथि राजस्थान गणित परिषद के अध्यक्ष डॉ. सी. बी गुप्ता थे। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की रोमांचक गतिविधियाँ, प्रदर्शन और प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। जिसमें आरआर म्यूजिक टीम व राजू राजस्थानी द्वारा कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही फेमस सिंगर खासा आला चाहर ने कॉलेज में लाइव कॉन्सर्ट भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न शैलियों पर प्रदर्शन किया गया जिसमें नक्षत्र प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा मिस्टर बसंत अभिषेक ढाका, मिस वसंत महिका पांडे, मिस्टर चार्मिंग अमन, मिस चार्मिंग मानसी राजपूत का चयन किया गया । कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के निदेशक डॉ. एस एम् प्रसन्न कुमार, जीएम कमर्शियल केके पारीक, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा व अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं और कार्यक्रम छात्र प्रभारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और श्रीमती सविता प्रसन्ना द्वारा राजू राजस्थानी कालबेलिया टीम को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में संस्थान निदेशक डॉ. एस एम् प्रसन्न कुमार ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी छात्र तथा अध्यापकों को बसंत 2023 के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं दी।