Dark Mode
आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

आहोर. गुडाइन्द्रपुरा के कमला उच्च प्राथमिक बाल विद्या मंदिर में रविवार को कक्षा -8वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया । संस्था प्रधान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि प्रभुराम कुमावत , भबुतपुरी गोस्वामी , बाबूसिंह शांखला , अभिभावक भंवरलाल प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में किया गया । कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सोलंकी ने विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी । इस मौके सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से विदाई लेने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । जुनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने सीनियर कक्षा -8वीं के विद्यार्थियों को तिलक व माला पहनाकर खुशी-खुशी विदाई दी । इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार छीपा , प्रवीण कुमार मीणा , पुरण कुमार , शंकरलाल कुमावत , सुश्री सीता गहलोत , दलाराम मीणा सहित सुरजपुरी गोस्वामी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!