Dark Mode
जिला स्तर पर बीएलओ की कार्यशाला मंगलवार को

जिला स्तर पर बीएलओ की कार्यशाला मंगलवार को

पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत में शत प्रतिशत अभिवृद्धि को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंत्री की अध्यक्षता में बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नंदकिशोर राजोरा ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले पाली जिले के 105 मतदान केंद्र के बीएलओ भाग लेंगे। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर मतदान प्रतिशत कम रहने के कारणों पर चर्चा करने के साथ ही स्वीप कार्य योजना तैयार कर गतिविधियां आयोजित करने पर चर्चा की जाएगी। वहीं प्रवासी मतदाताओं से फोन द्वारा संपर्क करके लोकसभा चुनाव 2024 में 26 अप्रैल को मतदान करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!