भोपालगढ़ . राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान दिवस पर लाभार्थी उत्सव का कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय आयोजित कर रही है जिसको लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी ताराचंद वैंकट ने ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। 30 मार्च राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मेें विभिन्न तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । 30 मार्च को दोपहर 12.00 बजे लाभार्थी उत्सव का ब्लॉक स्तरीय समारोह, परसराम मदेरणा स्टेडियम, भोपालगढ़ में कार्यक्रम आयोजन हेतु ताराचंद वैंकट उपखण्ड अधिकारी भोपालगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भोपालगढ़ डॉ. दिलीप चौधरी, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता मनोहर लाल, धर्मेंद्र खोजा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक हेम सिंह सोलंकी, महिला एवं बाल विकास से गोगा देवी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित हुए। उपखंड अधिकारी ताराचंद ने उक्त कार्यक्रम का सफल बनाने हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संबंधित विभागों की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत टांका व कैटल शेड, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, शुद्ध के लिए युद्ध, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, निरोगी राजस्थान अभियान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना, राजस्थान सिलिकोसिस नीति, 2019, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना एवं पालनहार योजना इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, मुख्यमंत्री राजयोजना, उड़ान योजना आदि योजनाओं से लाभान्वितों को लाने हेतु निर्देष दिए। लाभार्थी उत्सव मे माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि ,लाभार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे।