Dark Mode
राजस्थान युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय हुआ आयोजन 250 युवाओं ने लिया भाग

राजस्थान युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय हुआ आयोजन 250 युवाओं ने लिया भाग

 
ओसियां. राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार युवा बोर्ड राजस्थान द्वारा प्रत्येक ब्लॉक व जिला स्तर पर युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा हैं, उसी क्रम में ओसिया ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ओसिया में आयोजित हुआ।
ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक रामकिशोर परिहार चौपासनी चारणान ने बताया कि युवा महोत्सव में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई 
युवा महोत्सव में युवाओं में दिखा शानदार उत्साह, लगभग 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।    तथा उपस्थित जूरी के सदस्यों ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए विशेष प्रतिभा दिखाने वाले प्रतिभागियों को चयनित किया, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा साथ ही समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षा अधिकारी भीयाराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओसियां उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा, ओसियां विकास अधिकारी हापुराम चौधरी, तिंवरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रतिराम सपुनिया, जितेन्द्रसिंह बड़ला, तहसीलदार अशोक गोयल, गौ सेवा आयोग सदस्य भगवानदास राठी, कैलाश माली, बींजाराम मेघवाल, भंवरलाल खीचड़, मदनलाल सुथार ,बाबूलाल मेघवाल, राजेन्द्र विशनोइ ,माधाराम मेघवाल, चम्पालाल जोशी , भारमलराम, कानाराम, भोजराज़सिंह ,भवरदान चारण, मोहनराम, पपुसिह शारीरिक शिक्षक, अर्चना भटनाकर,पुखराज चांडक,माधाराम विशनोई भोमराज ब्राह्मण सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य गायन, लोक वादन, वन एक्ट प्ले, कविता, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, मार्सल आर्ट, योगा, लुप्त कलाएँ, समूह चर्चा सहित विभिन्न सत्राह तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक प्रतियोगिता से प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों का जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चयन किया,
कार्यक्रम में 16 वर्ष से 29 वर्ष के युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व युवाओ में जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम में युवा लोक कलाकारों ने भव्य प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, योगा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सभी का मन मोह लिया, वही बच्चियों ने नृत्य कला में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम संयोजक रामकिशोर  परिहार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार ने युवा लोक कलाकारों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया, इस महोत्सव से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का परचम राज्य स्तर पर छाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षा अधिकारी भीयाराम जाखड़ ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन सत्यदेव कविया एवं भरतसिंह राजपुरोहित ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!